{"_id":"089e7ea391142af6ec30dd6fb4654a49","slug":"anytime-thieves-grew-chilly-nights-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द रातों में चोरों की धमक बढ़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्द रातों में चोरों की धमक बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरन्दरपुर क्षेत्र के ग्राम सभा कैथवलिया के टोला महुअवा सर्वजीत में रविवार भोर चोरों ने 60 हजार नकद और जेवरात पर हाथ साफ किया। ताल्ही चौराहे पर बाजार करने गए युवक की बाइक उड़ा ली। पीड़ितों ने पुरन्दरपुर पुलिस को तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है।
महुअवा सर्वजीत में रहने वाली सुनीता का पति विदेश में कमाता है। घर पर काम कराने के लिए 70 हजार रुपये पीएनबी महराजगंज के खाता में भेजा था। पत्नी सुनीता शुक्रवार को सत्तर हजार निकाल कर लाई और शनिवार को गांव के एक आदमी को दस हजार रुपये दिए। घर पर 60 हजार रुपये रख दी।
शनिवार रात बच्चों के साथ सो गई। रविवार भोर में नित्य क्रिया के लिए बाहर गई थी। सुनसान देख घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत जेवरात उठा ले गए। थाना अक्ष्यक्ष पुरन्दरपुर का कहना है की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
ताल्ही चौराहे गए राजेश बाइक खड़ी कर सब्जी लेने लगे। करीब 15 मिनट के बाद जब वापस आए तो बाइक वहां नहीं थी। इसकी सूचना100 नंबर पर दी। पुलिस भी तुरंत जांच में लग गई। लेकिन चोर का सुराग नहीं लगा। एसओ पुरन्दरपुर चन्द्रेश यादव ने कहा कि सूचना मिलते ही जांच शुरू की गई। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है।