{"_id":"5af4969e4f1c1b350b8b949b","slug":"angry-people-used-to-be-road-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी खड़ी करने पर बवाल, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी खड़ी करने पर बवाल, लगाया जाम
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Fri, 11 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी खड़ी करने पर बवाल, लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नगर में बलिया नाले के पास मीट की दुकान के सामने बाइक खड़ी करने के मसले पर बवाल हो गया। नोकझोंक के साथ जमकर कर हंगामा हुआ। विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने नगर पुलिस चौकी के पास सड़क जाम कर दिया। कोतवाल के समझाने पर लोग माने और जाम समाप्त हुआ।
बड़हरामीर गांव के रहने वाले अवनीश पटेल बृहस्पतिवार की शाम बलिया नाले के पास जरूरी कार्य से गए। वह मीट की दुकान के पास बाइक खड़ी करके वहां से चले गए। वापस लौटे तो दुकानदार ने खरी खोटी सुना दी। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। अवनीश को अकेला पाकर कुछ मनबढ़ युवकों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इस घटना के गुस्साए लोगों ने नोकझोंक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस चौकी के पास जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। लोगों का आक्रोश बढ़ते देख कोतवाल सदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी को समझाया कि जो भी कसूरवार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीडि़त अवनीश पटेल ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल के समझाने के बाद आक्रोशित लोग माने और जाम समाप्त हुआ। कोतवाल सदर रामदवन मौर्य ने बताया कि लोगों को समझाकर शांत करा दिया गया है। बवाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।