फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   alleaged isi agent

डॉ अयूब आईएसआई एजेंट करार

Thu, 28 Jul 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
alleaged isi agent
सक्सेना चौराहे पर हियुवा पदाधिकारियों ने पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/फरेंदा/परतावल। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर अयूब के बयान के विरोध में बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी ने नगर में अयूब का पुतला जलाया और उन्हें आईएसआई एजेंट करार दिया। हियुवा जिला संगठन महामंत्री काशीनाथ और उपाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया। संजय यादव ने कहा कि डा. अयूब आईएसआई के एजेंट है। अगर इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई हो तो इसके सबूत भी मिलेंगे। 
विज्ञापन


रघुवंश मणि ने कहा कि अगर सरकार ने डा.अयूब के खिालाफ मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तार नहीं कराया तो हियुवा और उग्र आंदोलन करेगी। जितेंद्र दुबे, अरविंद यादव, भरत, राहुल धारिया, राजन वर्मा, इंद्रजीत सिंह, छोटेलाल गुप्ता, कन्हैया जायसवाल बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इसी क्रम में जिला मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश पटेल ने कहा कि एक सोची समझी रणनीति के तहत पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अयूब ने प्रदेश में सांप्रदायिक दंगा फैलाने के लिए करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ को खुले मंच से आतंकवादी कहना बहुत ही गंभीर मामला है। इस अपराध के लिए डा. अयूब को तत्कल रासुका के तहत गिरफ्तार किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत आदित्यनाथ को अयूब द्वारा आतंकी कहे जाने से नाराज हियुवा के कार्यकर्ताओं ने बृजमनगंज के श्रीरामपुर चौराहे व परतावल में अयूब का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अयूब खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

बृजमनगंज में जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा ने कहा कि महंत पर अभद्र टिप्पणी से पूरा हिंदू समाज आहत है। महंत आदित्यनाथ हिंदू समाज के लिए पूजनीय हैं। उन्होंने कहा कि अयूब अपने गिरेबां में झांके। वह खुद सबसे बड़े देश द्रोही और आतंकवादी हैं। धार्मिक उन्माद फैलाने और सहज लोकप्रियता हासिल करने के लिए महंत पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहा है। इसको हियुवा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि अयूब के संपत्तियों की सरकार जांच कराए तो मालूम हो जाएगा कि आतंकी कौन है।


डॉ अयूब के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सभी कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। हियुवा के कार्यकर्ताओं ने पूरा क्षेत्र में अयूब मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भ्रमण कर श्रीरामपुर चौराहे पर पुतला जला कर विरोध जताया। इस मौके पर दीनबंधु यादव, मुकेश कुमार, बबलू गोड़, अर्जुन, मायाराम, रामनाथ मौर्या, सुरेश, पराग, सुरेंद्र, अमरनाथ, मथुरा, सतीश, डा बबलू, दूर्गेश आदि लोग रहे।  इसी क्रम में परतावल में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशोक यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अयूब का पुतला जलाया और नारेबाजी की। कहा कि ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed