फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   agrieved young man committed suicide

डांट से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर जान दी

Mon, 01 May 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
agrieved young man committed suicide
खुदकुशी - फोटो : amar ujala
नौतनवां। नगर के हमीदनगर निवासी एक युवक ने शनिवार की देर रात परिवार वालों की डांट से नाराज होकर जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। खबर के मुताबिक, प्रदीप वर्मा (18) शनिवार की रात दस बजे परिवार वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


घर वालों की डांट से नाराज होकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। घर वाले उसे अचेत अवस्था में नगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल काॅलेज भेज दिया। मेडिकल काॅलेज जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी राजेश यादव का बताना था कि रविवार को परिवार वालों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


नेवासपोखर के युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत
गांगी बाजार। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवासपोखर के टोला रामनगर के रहने वाले युवक की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई। नेवासपोखर के रामनगर टोले से फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम निरनाम में 28 अप्रैल को बारात गई थी। उसमें रामनगर टोले के पन्ने लाल पुत्र दुक्खी भी गए थे। पन्ने लाल बारात से लगभग दो सौ मीटर दूर खेत में अचेत पड़े थे। 29 अप्रैल की भोर में लोगों ने देखा तो शोर मचाया। लोगों ने उसकी पहचान पन्ने लाल के रूप में की। लोग उसे तुरंत बनकटी अस्पताल ले गए। हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां भी इलाज के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed