फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   absconded accused arrested in azamgrgh

सोनौली से भागा संदिग्ध आजमगढ़ में गिरफ्तार

Mon, 01 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Mon, 01 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
सोनौली में छापे के दौरान भागे असलम उर्फ फैजल को आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कमरे से मिले सामान से शिनाख्त होने पर एक टीम आजमगढ़ रवाना हो गई थी। वहीं एसपी ने रविवार को उसके मकान मालिक और एक बीएसएनएल कर्मचारी से पूछताछ की और उन पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


सोनौली में शुक्रवार रात पुलिस ने मक्की मजिस्द के पास किराए पर रहने वाले फैजल के घर छापा मारा था। वहां 32 नेपाली सिम, लैपटॉप, डिवाइस व अन्य सामान मिला था। पड़ताल में उसका नाम फैजल मिला। उसने मकान मालिक को असलम नाम ही बताया था।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि वह नेपाली व वीआईपी नंबरों को हैक कर विदेश में बात कराता था। उसकी विदेश में किन लोगों से बात होती थी और कौन लोग फोन करते थे। इसके बारे में उससे पूछताछ चल रही है। रविवार को एसपी भारत सिंह यादव भी सोनौली पहुंचे और जिस कमरे में फैजल रहता था, उसकी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मकान मालिक शकील अहमद और बीएसएनल के संविदा कर्मचारी शब्बीर अहमद से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद शकील, शब्बीर और फैजल पर धोखाधड़ी, आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed