फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   abscond 7 officers noticed

नौतनवा में गायब सात अफसरों को नोटिस

Wed, 07 Sep 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
abscond 7 officers noticed
तहसील दिवस में शिकायती पत्र सुनते डीएम वीरेन्द्र कुमार सिंह मौजूद एसपी भारत सिंह यादव, एसडीएम देवेश गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। डीएम वीरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सदर तहसील दिवस में कुल 232 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह में शेष शिकायतों को निस्तारित कर रिपोर्ट आनलाइन करने की हिदायत दी। एसपी भारत सिंह ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनका निस्तारण किया। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय में आनलाइन ही की जाती है। इस लिए सुनिश्चित करें कि शिकायतों को मौके पर जाकर ही निस्तारण करें। शिकायतकर्ता से मिले तथा उसकी समस्या सुने। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। 
विज्ञापन


उप निदेशक कृषि एचएन सिंह ने तहसील दिवस में कृषि निवेशों का वितरण कराया। इसमें महुअवा के कृष्ण मोहन त्रिपाठी को मैनकोजेब, रुद्रापुर के वृजेश यादव को कारबेंडाजीम, रम्हौली के राजेश्वर तथा संतराज एवं चेहरी के संजय मिश्रा एव राजकुमार को कारबेडाजीम अनुदान पर उपलब्ध कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही श्याम एवं हरि यादव को लपेटा पाइप, वृजेश यादव, राजेश्वर, संतराज, संजय मिश्र एवं राज कुमार को मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा दशरथ एवं शहाबुद्दीन को जिंक सल्फेट वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी प्यारे लाल, कृषि रक्षा अधिकारी जय कृष्ण उपस्थित रहे। तहसील दिवस में सीडीओ रामनेवास, डीएफओ शिवाजी राय, सीएमआ, पीडी आरएम उपाध्याय एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसका संचालन एसडीएम देवेश गुप्ता ने किया।

फरेन्दा प्रतिनिधि के अनुसार,तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में अपर आयुक्त प्रशासन और एडीएम ने लोगों की फरियाद सुनी। लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की हिदायत दी गई। कुल 159 शिकायतें आई, जिनमें मौके पर 10 का निस्तारण किया गया। अपर आयुक्त प्रशासन ने लंबित शिकायतों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।  

एडीएम आरपी कश्यप ने कहा कि फरियादी बहुत आस लेकर तहसील दिवस में आते हैं। शिकायतों को गंभीरता से सुनें और शीघ्रता से निस्तारित करें। बनकटी से आए रवींद्र, मंजू देवी, अनिल कुमार आदि ने कोटेदार के खिलाफ शिकायत की। 

कहा कि गांव का कोटेदार कार्ड में नाम रहने के बाद भी राशन नहीं देता है। विरोध करने पर नाम कटवाने की धमकी देता है। पुरंदरपुर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विनय कुमार ने अवैध नाली निर्माण को रोकने के लिए पत्र दिया। झुनुवा के शिवकुमार ने पिता के निधन के बाद वारिस होने के बाद भी नाम कटवा दिए जाने की शिकायत की।


अपर आयुक्त ने समाज कल्याण विभाग बीडीओ फरेंदा व धानी को 15 दिन के भीतर लंबित मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील दिवस में तहसीलदार राजेश अग्रवाल, नायब तहसीलदार सतीश कुमार, आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद, रेंजर लक्ष्मण सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed