{"_id":"5996d3674f1c1b6e438b45f8","slug":"91503056743-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप को तडफा-तडफा कर टांगी से काट कर बेटे ने मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप को तडफा-तडफा कर टांगी से काट कर बेटे ने मार डाला
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जमीन जायजाद हाथ से खिसकता देख कलयुगी बेटे ने पिता को टांगी से काट डाला। घटना की जानकारी गांव के प्रधान से हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं मृतक के दामाद की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के रहने वाले रामईश्वर पटेल (उम्र 65 वर्ष) की हत्या उनके घर में हो गई। शुक्रवार को कई टूकड़ों में उनके घर में कमरे में लाश मिली। उनके बेटे श्रवण उर्फ गुड्डू पटेल (उम्र 30 वर्ष) पर हत्या का आरोप है। मामला जमीन जायजाद से जुड़ा बताया जा रहा है। चर्चा है कि मृतक अपनेे बेटी गूड्डी पटेल के नाम डेढ़ एकड़ खेत की रजिस्ट्री करने वाले थे। यह बात श्रवण को पता चली तो वह पिता को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। वह अपनी जायदाद को बेटी को ही देना चाहते थे। पिता को मनाने में फेल श्रवण ने बीती रात सारा गुस्सा पिता पर ही उतार दिया। आरोप है कि उसने पिता को टांगी से कई टुकड़ों में काटकर घर में बंद कर दिया और खुद पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस की कहानी कुछ और ही है। पुलिस की नजर में गांव के प्रधान से सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं मृतक के दामाद की ओर से हत्यारोपी बेटे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
---------
10 साल पहले बडे़ भाई ने दी जान
महराजगंज। नरायनपुर के रहने वाले मृतक रामईश्वर के बडे़ बेटे बबलू ने 10 साल पहले जहर खाकर जान दे दिया। बताया जाता है कि वह अपने पिता से जमीन जायजाद को लेकर नाराज चल रहा था। उस वक्त भी रामईश्वर बेटी को जमीन देने जा रहे थे। उसके गुस्से में आकर जहर खाकर जान दे दी। पिता से उसके रिश्ते कभी मधुर नहीं रहे।
विज्ञापन
--------------
मां के दाह संस्कार में दौरान भी हुआ था बवाल
महराजगंज। करीब छह साल पहले रामईश्वर की पत्नी की मौत हुई थी। उस वक्त उनके दाह संस्कार को लेकर काफी बवाल हुआ था। गांव वालों और रिश्तेदारों के समझाने पर मामला शांत हुआ। बेटे श्रवण का कहना था कि जमीन जायदाद जब मिलेगा ही नहीं तो बेटे का फर्ज क्यों निभाया जाय लेकिन उस वक्त लोगों के समझाने पर वह मान गया।
------------
20 दिन पहले दिल्ली से आया था श्रवण
महराजगंज। करीब 20 दिन पहले दिल्ली से श्रवण लौट कर आया था। पत्नी पूनम और बच्चों के साथ वह खुश था। दिल्ली में ही किसी प्राईवेट कंपनी में कार्य करता है। छुट्टी लेकर वह घर आया। बीती रात उसे पता चला कि डेढ़ एकड़ जमीन पिता बहन को देने वाले हैं तो गुस्सा आ गया और यह वारदात हो गई।
-------
तो क्या गुड वर्क के चक्कर में पुलिस गढ़ रही झूठी कहानी ?
महराजगंज। नरायनपुर में रामईश्वर की हत्या के आरोपी बेटे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कहनी और हकीकत में बड़ा फासला नजर आ रहा है। पुलिस की नजर में गांव के प्रधान से सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। सूत्र बताते हैं कि हत्यारोपी श्रवण वारदात के बाद स्वयं ही पुलिस के पास पहुंचकर जानकारी दी लेकिन पुलिस ने इससे इंकार कर दिया है। यह सब कुछ कहीं गुडवर्क दिखाने के चक्कर में तो नहीं हो रहा है। फिलहाल पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी श्रवण अभी गिरफ्त में नहीं है। उसे जल्दी पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद मौके पर एएसपी आशुतोष शुक्ल, सीओ सदर एमपी सिंह, कोतवाल सदर समेत चौकी इंचार्ज सिन्दुरियां भी पहुंचे।
----
पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस गंभीर है। हत्यारोपी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूचना मिलने पर तुरन्त मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में जमीन जायजाद से जुड़ा मामला सामने आया है। जल्दी ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
-एमपी सिंह, सीओ सदर, महराजगंज।