फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जलवनी लेकर आ रहे अधेड को पुलिस ने पीटा, चक्काजाम

जलवनी लेकर आ रहे अधेड को पुलिस ने पीटा, चक्काजाम

Fri, 03 May 2019 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
जलवनी लेकर आ रहे अधेड को पुलिस ने पीटा, चक्काजाम
महिलाओं ने चौकी इंचार्ज को झाडू़ लेकर दौड़ाया
विज्ञापन

लकड़ी लेकर आ रहे अधेड़ की पिटाई से थीं नाराज, चक्का जाम भी किया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जंगल से जलावनी लकड़ी लेकर आ रहे एक व्यक्ति को चौकी प्रभारी द्वारा पीटने से नाराज ग्रामीण महिलाओं ने चौकी इंचार्ज आईटीएम को झाडू़ लेकर दौड़ा लिया। ग्रामीणों का आक्रोश देख चौकी इंचार्ज भाग निकले। ग्रामीण का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उन्होंने चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कार्रवाई की मांग लेकर महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार महिलाओं समेत 11 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा रसूलपुर निवासी ओमप्रकाश गांव से सटे पकड़ी जंगल से सुबह करीब 8.30 बजे साइकिल से जलाने वाली लकड़ी लेकर घर आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में आईटीएम चौकी प्रभारी ने उन्हें रोक लिया और गाली देते हुए चौकी ले जाने लगे। इसी बीच रसूलपुर के ग्राम प्रधान भी वहां पहुंच गए। उन्होंने जब गाली देने से मना किया तो चौकी इंचार्ज ने ग्रामीण की लाठी से पिटाई कर दी। इससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने चौकी इंचार्ज को घेर लिया। महिलाओं ने झाडू़ लेकर उन्हें दौड़ा लिया। किसी तरह वह एक कांस्टेबल की मोटरसाइकिल पर बैठकर भागे। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। यह सिलसिला ढाई घंटे तक चला। ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज पर आए दिन बदसलूकी करने, रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया। वे इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर पर पहुंचे एसडीएम सत्यम मिश्रा और सीओ देवेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों को किसी तरह समझाकर शांत कराया और सड़क से जाम हटवाया। समाचार लिखे जाने तक गांव में पुलिस तैनात रही। इस सबंध में एएसपी आशुतोष शुक्ला का कहना है कि पिपरा रसुलपुर में ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है। दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। इस प्रकरण में प्रभारी कोतवाल गौतम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार महिलाओं समेत 11 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के विरुद्ध कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed