{"_id":"59b044d94f1c1bfa7f8b47b5","slug":"81504724185-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करने वाले दो शख्स गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी करने वाले दो शख्स गिरफ्तार, एक फरार
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजुरी। मंगलवार को भोर में तीन बजे मुजुरी बाजार में चोरी करते समय दो चोरों को ग्रामीणों ने पकडकर डायल 100 के हेड कास्टेबल शंकर सिंह और नन्द किशोर सिंह को सौंप दिया। जबकि एक चोर भागने में कामयाब हो गया। डायल 100 पुलिस ने दोनों को पनियरा थाने में सुपुर्द कर दिया। जीत बहादुर का मुजुरी कस्बे में घर है। घर में सभी लोग सोए हुए थे। भोर में घर में खटपट सुनकर औरतों ने शोर मचान शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े। घर में तीन शख्स चोरी करने घुसे थे। अपने को घिरता देख चोर भागने लगे तो ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। रवि प्रजापति पुत्र हनुमान प्रजापति निवासी पैसिया कनघुसरी थाना नौतनवां और दूसरा अशफाक पुत्र असगर निवासी पोखरभिंडा थाना लोटन सिद्धार्थनगर को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। जबकि एक भागने में सफल रहा है। इनके पास से एक बाइक, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल, एक घड़ी और 7000 रुपये बरामद हुए हैं। एसओ पनियरा ओपी चौहान ने बताया कि दो शख्स हिरासत में लिए गए हैं। पूछताछ की जा रही है। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
चार बोटा सागौन के साथ एक शख्स गिरफ्तार
बृजमनगंज। बीती रात पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान साइकिल पर लदी 4 बोटा सागौन की लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा और उसे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि उपनिरीक्षक कुबेर तिवारी मय हमराही क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। बरगहपुर से महेशपुर जाने वाले मार्ग पर दो लोग साइकिल पर बोटा ले जा रहे थे। पुलिस को देख एक व्यक्ति साइकिल छोड़ कर फरार हो गया। मुन्ने निवासी दुबौलिया टोला मंगरेपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया। बरामद चार बोटा सागौन की लकड़ी व दोनों साइकिल को दाखिल कर गिरफ्तार मुन्ने को वन अधिनियम के तहत बुधवार को जेल भेज दिया गया। फरार दूसरे आरोपी की तलाश में की जा रही है।