फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   प्रधान पति , पुत्र समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज

प्रधान पति , पुत्र समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज

Thu, 07 Sep 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पति , पुत्र समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज
पुरंदरपुर। बुधवार को थाना क्षेत्र गांव दशरथपुर टोला पड़रहवा निवासी शिवशंकर पुत्र रामचंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रधान के पति-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या का केस दर्ज होते ही लक्ष्मीपुर ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

दशरथपुर के टोला पड़रहवा निवासी शिवशंकर सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग में वाचर के पद पर कार्यरत थे। 4 अगस्त को साइकिल से ड्यूटी पर गए शिवशंकर वापस नहीं आए। 7 अगस्त को कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के गांवबरगदही टोला तिलकगढ़वा में रोहिन नदी के किनारे शव मिला। कैंपियरगंज पुलिस ने शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन

शिवशंकर की पत्नी वंदना ने 5 सितंबर को पुरंदरपुर थाने पर तहरीर दी कि उनके पति जंगल में वाचर के पद पर कार्यरत थे। वे जंगल व जंगली जानवरों की रखवाली करते थे। कुछ दिन पहले गांव दशरथपुर टोला पड़रहवा व मुकरहवा निवासी भांगी पुत्र रामधनी, शैलेंद्र पुत्र राजाराम व राजाराम पुत्र कल्पनाथ आदि ने जंगली सुअर का शिकार किया था। शिवशंकर ने उसका विरोध किया तो उन लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दशरथपुर ग्राम प्रधान सरस्वती देवी हैं। इनके पति राजाराम और बेटे का नाम शैलेंद्र है। इस संबंध में एसओ पुरंदपुर गिरिजेश उपाध्याय का कहना है कि केस दर्ज लिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed