{"_id":"5961295a4f1c1b0f468b4730","slug":"81499539802-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुवैत जा रही पांच किशोरियां पकड़ी गयी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुवैत जा रही पांच किशोरियां पकड़ी गयी
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली(ब्यूरो)। नेपाल से दिल्ली के रास्ते कुवैत जा रहीं पांच किशोरियों को नेपाल पुलिस ने सरहद पर पकड़ लिया और महिला सुधार गृह भैरहवां भेज दिया है। सभी किशोरियों अलग-अलग बसों से पहुंची थीं और बारी-बारी से सरहद पार कर रही थीं। इस दौरान एक समाजसेवी संस्था की मदद से नेपाल पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया।
शनिवार की दोपहर भारत में प्रवेश करते समय नेपाल बेलहिया पुलिस ने एक घंटे के अंतराल में पांच किशोरियों को बारी-बारी से पकड़ा। पहले तो किशोरियों ने दिल्ली काम करने की बात कही। नेपाल पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो किशोरियों ने बताया कि नेपाल के रास्ते विदेश जाने पर रोक के कारण वे अपनी मर्जी से दिल्ली के रास्ते कुवैत नौकरी करने जा रही थीं। काठमांडू एक ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से उनका वीजा और पासपोर्ट दिल्ली पहुंच गया है। बेलहिया सब इंस्पेक्टर सनंदन यादव ने बताया कि सभी को सामाजिक संस्था की पहल पर महिला सुधार गृह भेजा जा रहा है।