फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   खेत का मेड बांधने को लेकर जमकर मारपीट, पांच घायल

खेत का मेड बांधने को लेकर जमकर मारपीट, पांच घायल

Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खेत का मेड बांधने को लेकर जमकर मारपीट, पांच घायल
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के बेलभरियां गांव में खेत का मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडा चले, जिसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर बवाल को शांत कराने के साथ ही पुलिस ने घायलो को जिला अस्पताल भेजवाया। अभी इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

बुधवार को सायं 6 बजे गांव के खेदू अपने खेत का मेड़ बांध रहे थे। इस बीच इनके बगल के खेत वाले ने विरोध जताया। दोनों पक्षों के बीच अभी बातचीत चल ही रही थी कि अचानक एक पक्ष से ज्यादा लोग आ गए। इसके बाद लाठी डंडे से जमकर मारपीट शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। जब तक पुलिस पहुंची तब तक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। विनोद पुत्र खेदू (32), खेदू पुत्र रामअधारे (62), दिपक पुत्र विकाऊ (15), सूरज पुत्र विकाऊ (12)और कलावती पत्नी खेदू (59) घायल हो गए। इन सभी लोगों को पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां कलावती हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

इस बावत एसओ चौक आनन्द गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलो को अस्पताल में भेजवाया। तहरीर मिलने पर इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed