{"_id":"5b63537d4f1c1bde6d8b5e55","slug":"71533236093-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पीटने के आरोप में पति को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को पीटने के आरोप में पति को जेल
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को पीटने के आरोप में पति को जेल
अमर उजाला ब्यूरो
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लखिमा की रहने वाली सीमा देवी ने अपने पति सुरेश चौहान पर बेवजह मारने पीटने का आरोप लगाते हुए श्यामदेउरवा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के पति सुरेश चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के लखिमा निवासी सीमा ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि वह 31 जुलाई को घर पर थी। उसके पति सुरेश चौहान शराब के नशे में घर आकर अनायास ही मारने पीटने लगे। जिससे वह बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी परतावल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल यादव का कहना है कि आरोपी पति सुरेश के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।