फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   चार गोवंशीय पशुओं के साथ एक युवक गिरफ्तार

चार गोवंशीय पशुओं के साथ एक युवक गिरफ्तार

Tue, 11 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
चार गोवंशीय पशुओं के साथ एक युवक गिरफ्तार
UP Police

विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के उपनगर के सटे सात पांच पुल के पास सिसवा मार्ग पर सोमवार को सुबह बिहार ले जा रहे एक पिकअप पर लदे चार पशुओं को मुखबिर के सहयोग से पुलिस ने पकड़ लिया। पीकअप में सवार एक तस्कर असलहे के बल पर भागने में सफल हो रहे। लेकिन पीकअप का ड्राइवर पकड़ में आ गया। बरामद पशुओं को थाने में रखा गया है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने पीकअप को रोकना चाहा तो तस्करों ने सड़क पर खड़ी यूपी 100 व कोबरा की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारकर भागने लगा, जिसमे होमगार्ड नरेन्द्र यादव के पैर में चोट लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद पुलिस टीम ने घेरा बंदी कर सात पांच पुल के पास सिसवा मार्ग पर सड़क के मध्य में लकड़ी की गुल्ली खड़ाकर मार्ग अवरूद्ध कर दिया। इसके बाद पीकअप से एक युवक नीचे उतर पिस्टल लहराते हुए भाग निकला। जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा सहित दो जिंदा कारतूस 303 बोर के साथ एक पिकअप में चार गोवंशीय पशु बरामद किया। पकड़े गए युवक के पूछताछ में समीर पुत्र हमीर निवासी गजौली थाना कोठीभार बताया है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई वीएन सिंह, ठूठीबारी कोतवाली के थानाध्यक्ष बृजनन्दन सिंह, शेषनाथ गौंड, संजय यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed