फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कच्ची शराब बंद कराने की मांग को लेकर वनटागियां वासियों ने किया प्रदर्शन

कच्ची शराब बंद कराने की मांग को लेकर वनटागियां वासियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब बंद कराने की मांग को लेकर वनटागियां वासियों ने किया प्रदर्शन
महराजगंज। बुधवार को भारी वैसी वन ग्राम के लोगों ने बुधवार को डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर कच्ची शराब को बंद कराने की मांग की। सभी ने एक स्वर में कहा कि वन ग्राम में कच्ची शराब का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस और आबकारी विभाग इस दिशा में कड़ी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

वन टांगिया विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष कन्हैई प्रसाद ने कहा कि भारीवैसी वन ग्राम में कच्ची शराब का धंधा तेज है। कच्ची शराब के सेवन से तमाम लोगो की मौत भी हो चुकी है। लेकिन पुलिस प्रशासन इस दिशा में कड़ी कार्रवाई नहीं कर रहा है। कच्ची शराब बेचने में महिलाओं को संलिप्त होने का जिक्र करते हुए समस्याओं का हवाला दिए। उन्होंने कहा कि वन ग्राम में कच्ची शराब को करोबार होने से बच्चों पर बुरा असर पड रहा है। कमिश्नर से भी इसकी शिकायत हुई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुबह से शाम तक यह कारोबार वन ग्राम घडल्ले से बिक करा है लेकिन पुलिस इस पर पाबंदी लगाने में फेल है। आबकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने के बजाए खामोश है। अगर कभी छापेमारी होती भी है तो कच्ची का करोबार करने वालो को पहले ही भनक लग जाती है।
विज्ञापन

इस मौके पर नंदू प्रसाद, दिनेश कुमार, फौजदार, नन्हू पटेल, अशोक कुमार, प्रदीप प्रसाद, गंगा सागर, सत्येन्द्र के अलावा वन ग्राम के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed