{"_id":"5c475b5fbdec22738813a836","slug":"51548180319-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा
नौतनवां। तहसील क्षेत्र के गांव महुअवा साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को क्षेत्र के किसान यूरिया लेने पहुंचे। लेकिन जब यूरिया नहीं मिली तो किसान आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। जानकारी होने पर साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष पप्पू खान ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
किसानों ने बताया कि क्षेत्र में यूरिया नहीं मिल रही है। यूरिया के लिए भटकना पड़ रहा है। मंगलवार को साधन सहकारी समिति महुअवा पर किसानों को यूरिया देने के लिए बुलाया गया था। सुबह से ही किसानों की भीड़ यूरिया लेने के लिए जमा हो गई। लेकिन यूरिया न होने पर लोग हंगामा करने लगे। महुअवा सहकारी समिति के सचिव ने बताया कि यूरिया का रैक अभी नहीं आया है। इसलिए यूरिया का वितरण नहीं हुआ। इस मौके पर दिनेश सिंह, प्रमोद, उमेश सिंह, रामनैन, छोटेलाल, अयोध्या, रामसुंदर, साजिद अली, डब्बू खान, ताजुद्दीन खान, रसीद अहमद, बिक्रम, अमरिश, सुरेंद्र, अजिमुल्लाह, हमिद, हरिश्चन्द्र पाठक, आलाउद्दीन, मकबुल, अमरेश बहादुर वर्मा, रघुपति वर्मा, मेहीलाल यादव, बृजराज, हरीराम आदि मौजूद रहे।