फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 09 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
ठूठीबारी। ठूठीबारी कस्बे में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत को लेकर मायके लोगों ने हंगामा कर दिया। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे थे, जबकि ससुराल के लोगों का कहना था कि मौत करंट से हुई है।
विज्ञापन

ठूठीबारी कोतवाली के दक्षिण कस्बे में जाने वाले पुराना शिव मंदिर रोड के पश्चिम जुल्ला कुरैशी का मकान है। इनके तीन लड़कों में सबसे बड़ा बाले कुरैशी दूसरे नंबर के सोनू कुरैशी, तीसरे नंबर के अलीशेख कुरैशी है। बड़ा लड़का बाले कुरैशी मौजूदा समय में सऊदी कमाने गया है। दूसरे नंबर के सोनू कुरैशी की शादी दो साल पहले खड्डा कुशीनगर निवासी हसनैन की लड़की शाहना कुरैशी(22) के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह सोनू ने मोबाइल से फोन कर साले निसार कुरैशी को बताया कि शाहना को करंट लग गई है। उसके 10 मिनट बाद दोबारा फोन कर बताया कि शाहना की मौत हो गई है। मौत की सूचना पर शाहना के मायके वाले ठूठीबारी पहुंचे और शाहना के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जुट गई। दोनों पक्षों के लोग समझौते को लेकर आपस में काफी जद्दोजहद करते दिखे। इस संबंध में कोतवाल राजेश वर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 घंटे पहले ससुराल आई थी शाहना
ठूठीबारी। लड़की के पिता हसनैन कुरैशी ने बताया कि दमाद सोनू व उनके परिवार के लोग हमेशा शाहना को प्रताड़ित करते थे। तंग होकर शाहना आठ महीने से मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार को सोनू खड्डा पहुंचा और शाहना को लेकर शाम सात बजे ठूठीबारी आया। शुक्रवार की सुबह 6.30बजे निसार के मोबाइल पर फोन कर करंट की चपेट में आने से शाहना की मौत की सूचना दे दी। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed