{"_id":"595a8ee44f1c1bbc708b4646","slug":"51499107044-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा/बृजमनगंज।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज में प्रशिक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहे एक आशा के साथ अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट द्वारा छेड़खानी करने का मामला मामला प्रकाश में आया है। घटना से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने फार्मासिस्ट को कमरे में बन्द कर पुलिस व महिला हेल्प लाइन पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फार्मासिस्ट को कमरे से बाहर निकाल हिरासत में लेकर थाने लाई। बृजमनगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं ने बताया जाता है कि यहां पर महीनो से आशाओं का प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमे 5 वें बैच की आशाएं प्रशिक्षण ले रही है। सोमवार की सुबह प्रशिक्षण हेतू सभी आशा अस्पताल में पहुंची। इसी बीच एक आशा को चक्कर आने लगा और तबियत बिगड़ गई, जिसे तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। आशा को ड्रिप चल रहा था। इसी दौरान अस्पताल के फार्मासिस्ट जो नशे में धुत था वह वार्ड में अकेला देख पीड़ित आशा की आबरू पर हाथ डाल दिया। जिसका कड़ा विरोध करते हुए पीड़िता ने अपनी आबरू बचाई। और फार्मासिस्ट के इस हरकत की जानकारी मौजूद आशाओं को दी। आशाओं का आक्रोश भड़क उठा। सभी मिलकर फार्मासिस्ट को एक कमरे में बंद कर दिया। घटना की सूचना पुलिस व महिला हेल्प लाइन पर दी। कुछ ही देर में डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। फार्मासिस्ट को कमरे से बाहर निकाल कर थाने लाई। इस मामले में थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र राय ने बताया कि मामला संज्ञान में सूचना पर पहुंची पुलिस ने फार्मासिस्ट को हिरासत में लिया गया है। आशाओं ने सामूहिक रूप से तहरीर दिया है। पुलिस जांच में लगी है।