{"_id":"59457cc14f1c1b615d8b48a8","slug":"51497726145-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने की फायरिंग
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठीभार। थाना क्षेत्र के चिउटहा-पकड़ीआर गांव के बीच रोड पर शुक्रवार की रात चार पहिया वाहन में सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान पोखभिंडा और प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मीपुर कोट के ऊपर फायरिंग कर दिया। यह संयोग ही रहा कि गोली इन लोगों को नहीं लगी। ये लोग खेत के रास्ते जान बचाकर भाग निकले। किसी तरह चिऊटहां चौराहे पर पहुंचे दोनों लोगों को वहां कुछ लोग मिले। इसके बाद तमाम लोग इकट्ठा हो गए। यूपी 100 पुलिस को सूचना दी गई लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। प्रधान की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
ग्रामसभा पोखरभिंडा ग्राम प्रधान बेचई प्रसाद अपने मित्र लक्ष्मीपुर कोट के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालकिशुन के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने शितलापुर पतरेंगवा जा रहे थे। जैसे ही ये लोग कोठीभार थाना क्षेत्र के चिउटहा-पकड़ीआर गांव के बीच रोड पर पहुंचे। पीछे से आए चार पहिया वाहन में से किसी ने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। संयोग था कि गोली इन लोगों को नहीं लगी। ये लोग बाइक छोड़ खेत के रास्ते भाग निकले और चिऊटहां चौराहे पर पहुंचे। यहां लोगों को आपबीती बताई। इसके बाद तमाम लोग इकट्ठा हो गए। यूपी 100 पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई सहायता नहीं मिली तो करीब एक बजे रात में कोठीभार थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में अपने साथ हुई घटना का जिक्र इन लोगों ने किया है।
एसओ कोठीभार रमाकर यादव का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।