फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   48 thound rupees snatched

बैंक में ही उचक्कों ने उड़ाए 48 हजार 

Wed, 27 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
48 thound rupees snatched
पर्स स्नैचिंग - फोटो : डेमो फोटो

विज्ञापन
ठूठीबारी। बैंक से रुपये भेजने गए एक व्यक्ति की जेब से उचक्कों ने 48 हजार रुपये उड़ा दिए। एक दिन पहले हुई इस घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को मंगलवार को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बरगदवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी अजीज अहमद भारतीय स्टेट बैंक ठूठीबारी के खाताधारक हैं।

इनके पुत्र मोहम्मद असलम मुंबई में रहते हैं। सोमवार को अपने लड़के के पास अजीज 48 हजार रुपये भेजने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ठूठीबारी पहुंचे। फार्म भर कर वह लाइन में खड़े हो गए। नंबर आने पर जब अपनी जेब में हाथ डाले तो रुपये गायब मिले। उन्होंने शोर मचाया। फिर बैंक मैनेजर रामदुलार से बैंक के सीसी टीवी फुटेज की जांच कराने की मांग करने लगे। बैंक मैनेजर ने शाम तक सीसी टीवी फुटेज की जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन


शाम होने पर उनको मंगलवार को सुबह बैंक में बुलाया। अजीज का आरोप है की मंगलवार को बैंक में आने पर कर्मचारी सीसी टीवी फुटेज की जांच में आनाकानी करने लगे। थकहार कर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जांच कर आवश्यक  कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कोतवाल प्रभारी सतेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed