{"_id":"5797b9534f1c1b8e0121f05e","slug":"48-thound-rupees-snatched","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में ही उचक्कों ने उड़ाए 48 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में ही उचक्कों ने उड़ाए 48 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
पर्स स्नैचिंग
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ठूठीबारी। बैंक से रुपये भेजने गए एक व्यक्ति की जेब से उचक्कों ने 48 हजार रुपये उड़ा दिए। एक दिन पहले हुई इस घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को मंगलवार को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बरगदवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी अजीज अहमद भारतीय स्टेट बैंक ठूठीबारी के खाताधारक हैं।
इनके पुत्र मोहम्मद असलम मुंबई में रहते हैं। सोमवार को अपने लड़के के पास अजीज 48 हजार रुपये भेजने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ठूठीबारी पहुंचे। फार्म भर कर वह लाइन में खड़े हो गए। नंबर आने पर जब अपनी जेब में हाथ डाले तो रुपये गायब मिले। उन्होंने शोर मचाया। फिर बैंक मैनेजर रामदुलार से बैंक के सीसी टीवी फुटेज की जांच कराने की मांग करने लगे। बैंक मैनेजर ने शाम तक सीसी टीवी फुटेज की जांच कराने की बात कही।
शाम होने पर उनको मंगलवार को सुबह बैंक में बुलाया। अजीज का आरोप है की मंगलवार को बैंक में आने पर कर्मचारी सीसी टीवी फुटेज की जांच में आनाकानी करने लगे। थकहार कर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कोतवाल प्रभारी सतेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।