फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   46 e-tickets recovered in print

छापे में 46 ई-टिकट बरामद

Tue, 05 Jun 2018 01:21 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 05 Jun 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
46 e-tickets recovered in print
छापे में 46 ई-टिकट बरामद - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा/गांगी बाजार (महराजगंज)। सीआईबी गोरखपुर व आरपीएफ आनंदनगर की टीम ने सोमवार को दिन में पनियरा बाजार में एक टूर एंड ट्रेवेल्स की दुकान पर छापे की कार्रवाई कर जांच की। इस दौरान 46 अदद ई टिकट व नगद बरामद होने पर संचालक व एक अन्य के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


अवैध ई टिकटों की बिक्री की सूचना पर सीआईबी गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिवशंकर यादव, आरपीएफ आनंदनगर के चौकी प्रभारी सीपी यादव के नेतृत्व में पनियरा बाजार स्थित एक टूर एंड ट्रेवेल्स की दुकान पर सोमवार को छापे की कार्रवाई कर जांच की। जांच के दौरान 46 अदद रेलवे के ई टिकट (तत्काल) व सामान्य श्रेणी के बरामद हुए। इन टिकटों के किराए की कीमत 91 हजार एक सौ चालीस रुपये के अलावा  11 हजार 400 रुपये नगद बरामद हुए। दुकान संचालक मनीष कुमार गुप्ता निवासी बड़वार थाना पनियरा एवं सहायक जिसकी आईडी के माध्यम से टिकट बनाए गए थे। सीआईबी ने दुकान संचालक व जुल्फीकार अंसारी निवासी अकटहिया पनियरा को गिरफ्तार कर रेलवे सुरक्षा बल नकहा को सुपुर्द कर दिया। दोनों के खिलाफ केेस दर्ज कर जांच की जा रही है। इस संबंध में उपनिरीक्षक सीपी यादव ने बताया कि अवैध रूप से ई टिकट बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके पहले बृजमनगंज कस्बे में सहज जनसेवा केंद्र व लक्ष्मीपुर व फरेंदा कस्बे में भी ई टिकट के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed