फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   चेहरी बंधे के किनारे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत

चेहरी बंधे के किनारे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत

Fri, 18 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
चेहरी बंधे के किनारे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत
महराजगंज। कोतवाली सदर क्षेत्र के चेहरी बंधा टूटने से मची तबाही की बीच एक किशोर की मौत हो गई। वह गांव के बच्चों के साथ बडे़ गड्ढे में नहा रहा था। वह गहराई में चला गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। उसे पीएसी के जवान अतिर्कुरहमान और हरेराम ने गांव वालों के सहयोग से गड्ढे से निकाला। फिर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को चेहरी के टोला पचघराना के रहने वाले संजय सहानी पुत्र मंगरू उम्र 16 वर्ष पास के गड्ढे में कुछ लड़कों के साथ नहाने चला गया। सभी बच्चे गड्ढे में नहा रहे थे। इस बीच वह गहराई में चला गया। साथ में नहा रहे बच्चों ने हल्ला मचाया तो तमाम लोग इकट्ठा हुए। चेहरी का यह बाढ से प्रभावित है। बच्चों के शोर मचाने पर तमाम लोग इकट्ठा हुए और पीएसी के जवान भी आ गए। डूबते हुए संजय को जब तक बचाने का प्रयास किया गया तब तक उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। उसे गड्ढे से निकाला और टैम्पो से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed