फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ट्रक से कुचलकर शख्स की मौत

ट्रक से कुचलकर शख्स की मौत

Thu, 27 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर शख्स की मौत
फरेंदा। कैंपियरगंज थाने के समीप फरेंदा से गोरखपुर जा रहे ट्रक से कुचलकर शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई तो ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई और ट्रक को कब्जे में ले लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के इंदरपुर के हरैया निवासी अजमत अली (57) बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब कैंपियरगंज बिजली विभाग के कार्यालय से बिल जमा कर घर लौट रहे थे। अभी वह वीर बहादुर सिंह उपवन पार्क के सामने पहुंचे थे कि फरेंदा से गोरखपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से अजमत अली कुचल दिया। अजमत की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। कैंपियरगंज पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना स्थल फरेंदा होने के कारण सूचना फरेंदा पुलिस को दी गई। फरेंदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ चंद्रेश यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वाहन को कब्जे में ले कर मृतक के नाती सलीम की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर दुर्घटना कारित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed