फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सोने के बिस्किट के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

सोने के बिस्किट के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Sun, 14 Apr 2019 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
सोने के बिस्किट के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
फोटो:-
विज्ञापन

सोने के बिस्किट के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
नौतनवां (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीओपी डंडा हेड के जवानों ने रविवार को एक नेपाली युवक को 999 ग्राम सोने के बिस्किट के साथ गिरफ्तार किया। बाद में उसे नौतनवां कस्टम को सौंप दिया गया।

सहायक कमांडेंट रितेश कुमार ने बताया कि मुखबिर से वाहिनी मुख्यालय को सूचना मिली थी कि डंडाहेड इलाके से सोना लेकर कोई जाने वाला है। इसके बाद टीम गठित कर सभी संदिग्ध स्थानों पर नजर रखी जा रही थी। सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 518 के पास स्कूटी सवार एक युवक को नेपाल से भारत की ओर आते देखा। संदेह होने पर जब रोककर जांच की गई तो उसके पास से सोने का एक बिस्कुट (999 ग्राम) का बरामद हुआ। आरोपी धनवंत कुमार अग्रवाल (38) वार्ड नंबर-9, प्रभात पथ, थाना सिद्धार्थनगर भैंरवां, जिला-रूपेंदेही नेपाल का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह सोना लेकर गोरखपुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed