फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   डीजल में मिलावट की शिकायत पर गोदाम सील

डीजल में मिलावट की शिकायत पर गोदाम सील

Mon, 18 Mar 2019 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
डीजल में मिलावट की शिकायत पर गोदाम सील
डीजल में मिलावट की सूचना पर गोदाम सील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव ओडवालिया के उत्तर सिवान में घर में महीनों से डीजल में मिलावट का खेल चलने की जानकारी पर पुलिस और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने जांच की। इस दौरान कई ड्रम डीजल जैसा तरल पदार्थ मिलने पर टीम ने गोदाम सील कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र राय ने बताया कि शनिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि ओडवलिया गांव के उत्तर तरफ सिवान में बने एक घर से डीजल की गंध आ रही है। इस घर में अवैध रूप से डीजल में मिलावट का कार्य हो रहा है। सूचना पर पुलिस ने रात करीब दस बजे बताए गए स्थान पर दबिश दी। मामला सही पाए जाने पर गोदाम में ताला बंद कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। रविवार को दोपहर करीब एक बजे आपूर्ति निरीक्षक अभय नारायण लाल व विद्या निवास मिश्रा, उपनिरीक्षक अनिल राय, कांस्टेबल संजय यादव के साथ गोदाम पर पहुंच और जांच की। इस दौरान गोदाम में दो तरफ रखे हुए करीब डेढ़ सौ ड्रम डीजल जैसा कुछ मिला है। गोदाम में कोई मौजूद नहीं था। इस पर टीम ने ताला बंद कर उसे सील कर दिया। आपूर्ति निरीक्षक विद्या निवास मिश्रा ने बताया कि मौके पर कोई नहीं मिला है। इसलिए गोदाम सील कर दिया गया है। जल्द ही नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच करायी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed