फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   theft in traders house

नौतनवां में कपड़ा व्यापारी के घर में चोरी

Tue, 19 Feb 2019 11:20 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 19 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
theft in traders house
व्यापारी के घर चोरी - फोटो : amar ujala
नौतनवां। जयप्रकाश नगर मुहल्ले में सोमवार की रात कपड़ा व्यापारी के घर में चोरी हो गई। आलमारी में रखे पांच लाख रुपये और मोबाइल सेट चोरी चले जाने की बात कही जा रही है। व्यापारी की बेटी की शादी बृहस्पतिवार को दिल्ली में है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


हरिचरन सिंह राजपाल के मुताबिक तीन मंजिल के मकान में पहली व दूसरी मंजिल में कपडे़ की दुकान है। जबकि तीसरे मंजिल पर उनका आवास है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात लगभग नौ बजे दुकान के एक कर्मचारी के साथ दुकान से पांच लाख रुपये लेकर वह तीसरी मंजिल स्थित आवास पर गए और आलमारी में रकम रखकर दुकान व मकान में ताला बंद कर मित्र के घर खाने पर चले गए।

विज्ञापन

 

रात लगभग सवा ग्यारह बजे लौटे तो देखा कि आलमारी से रुपये व एक मोबाइल सेट गायब है। सीढ़ी पर लगा सीसीटीवी कैमरा ऊपर की तरफ घुमाया गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में उनकी बेटी की शादी है। पूरा परिवार पहले से ही दिल्ली गया है। रुपये लेकर उन्हें भी मंगलवार को जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, संरक्षक सहेंद्र सिंह, गोरखा समाज जिलाध्यक्ष मनोज राना सहित नगर के व्यापारियों ने रोष जताया और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की। एसओ बिहागड़ सिंह यादव ने कहा कि आशंका है कि किसी जानने वाले व्यक्ति ने ही चोरी की को अंजाम दिया है। दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।


मोबाइल की दो दुकान का ताला तोड़ कर चोरी
घुघली। इंदरपुर मार्ग पर भुवनी चौराहे पर सोमवार की रात मोबाइल की दुकानों में नकदी और सामान चोरी हो गए। दुकान मालिक के मुताबिक सामान सहित 5000 रुपये चोरी हुआ है। भुवनी में मोबाइल दुकान के मालिक अर्जुन चौधरी निवासी पिपरिया ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि चोर दुकान का इन्वर्टर, मोबाइल की बैटरी, लैपटाप, वीडियो कैमरा, मोबाइल व 5000 रुपये उठा ले गए।

 

तिवारी चौराहे पर मोबाइल की दुकान के मालिक शमशुल निवासी रामपुर वल्डिहा के बेलवा टोला निवासी ने बताया कि मोबाइल, लैपटाप, इन्वर्टर, बैटरी आदि सामान चोरी हुआ है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed