{"_id":"594034ee4f1c1b2f098b470f","slug":"31497380078-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए ग्रामीणों ने स्वंय तोडी कच्ची शराब की भट्ठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुस्साए ग्रामीणों ने स्वंय तोडी कच्ची शराब की भट्ठियां
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़ीं कच्ची शराब की भट्ठियां
- बाद में पहुंची पुलिस ने 300 लीटर कच्ची शराब बरामद की
- 13 बोरा महुआ, तीन बोरा फिटकिरी, दो बोरा गुड़ भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कच्ची शराब के धंधे के खिलाफ पनियरा थाना क्षेत्र के हेमछापर गांव के बिचली कोठी टोला के लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। लंबे समय से चल रहे कच्ची शराब के धंधे को रोकने में पुलिस के रुचि नहीं लेने से नाराज गांव वालों ने स्वयं ही कच्ची शराब की भट्ठियाें को तोड़ डालीं। ग्रामीणों का आक्रोश देख इस अवैध कारोबार से जुडे़ लोग भाग निकले। काफी देर तक ग्रामीण हंगामा करते रहे। इस बीच किसी ने एसपी को सूचित किया। इसके बाद श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष और पनियरा पुलिस के अलावा महिला पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने बड़ी मात्रा में लहन नष्ट करने के साथ ही 300 लीटर शराब बरामद की। साथ ही 13 बोरा महुआ, तीन बोरा फिटकिरी, दो बोरा गुड़ बरामद हुआ है।
हेमछापर गांव के बिचली टोला में लंबे अरसे से कच्ची शराब बनाई जा रही थी। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार पुलिस ने की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण टोले पर पहुंचे और कच्ची शराब की भट्ठियों को तोड़ना शुरू कर दिया। करीब घंटे भर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आक्रोश देख कच्ची शराब के धंधेबाज भाग निकले। भट्ठी तोड़ने के साथ ही लहन को भी नष्ट कर दिया गया। थोड़ी देर बाद किसी ने इस बात की जानकारी एसपी को दी। इसके बाद श्यामदेउरवा एसओ और पनियरा पुलिस के साथ महिला पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने बड़ी मात्रा में लहन नष्ट कर 300 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया। इस धंधे से जुडे़ लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। एसओ श्यामदेउरवा अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर लिया गया है। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।