फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   266 sack of foodgrain recovered, three detained

266 बोरी खाद्यान्न बरामद, तीन हिरासत में

Mon, 01 Oct 2018 12:24 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 01 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
266 sack of foodgrain recovered, three detained
266 बोरी खाद्यान्न बरामद, तीन हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
नौतनवां (महराजगंज)। एसडीएम ने रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव पुरैनिहा के लोधसी स्थित एक राइस मिल में छापे की कार्रवाई कर 266 सरकारी खाद्यान्न बरामद किया। इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। 
विज्ञापन


एसडीएम को रविवार को दिन में लगभग 11 बजे सूचना मिली कि पुरैनिहा गांव के लोधसी स्थित एक राइस मिल में सरकारी खाद्यान्न रखा जा रहा है। इस पर एसडीएम ने टीम के साथ वहां छापे की कार्रवाई कर जांच की। इस दौरान सरकारी बोरी में 74 बोरी व सादी बोरी में 23 बोरी चावल बरामद हुआ। इसके अलावा 169 बोरी गेहूं भी बरामद किया गया। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। एसडीएम मदन कुमार ने बताया कि छापे की कार्रवाई की गई तो उस दौरान सरकारी बोरी में खाद्यान्न पैक किया जा रहा था। यहां कुल 169 बोरी गेहूं तथा 97 बोरी चावल बरामद किया गया। अभिलेख न दिखा पाने पर मिल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। एसएमआई को इसकी जांच के लिए कहा गया है कि मिल में सरकारी खाद्यान्न कहां से आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed