{"_id":"5bfc3ff3bdec2241cf75d4be","slug":"21543258099-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरफ्तारी के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरफ्तारी के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन
मुकदमा दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तार नहीं हुए आरोपी
नियुक्ति में गड़बड़ी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नारंग संस्कृत महाविद्यालय में नियुक्ति में हुई गड़बड़ी के मामले 6 नवंबर को कोतवाली में प्रबंधक, प्राचार्य व आठ अन्य शिक्षकों सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भुवनी गांव के कुछ लोगों ने सोमवार को एसपी को ज्ञापन दिया।
भुवनी गांव निवासी विष्णुदेव उपाध्याय ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति कर दी गई। वेतन भुगतान भी करा दिया गया। कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी राजनीतिक दबाव बनाकर आराम से घूम रहे हैं। आरोपियों पर धोखाधड़ी, साजिश रचने सहित अन्य धाराओं के तहत केस मुकदमा है। इस दौरान श्रीदेव, त्रयंबक आदि मौजूद रहे।