{"_id":"5bd8a7edbdec22696720deeb","slug":"21540925421-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस के दो सिपाही असलहे के साथ नेपाल में पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी पुलिस के दो सिपाही असलहे के साथ नेपाल में पकड़े गए
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के दो सिपाही नेपाल में पकड़े गए
पुलिस अधिकारियों को छोड़ने गए थे नेपाल
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। भारत - नेपाल के सोनौली बार्डर के पास भैरहवां कस्टम पर उत्तर प्रदेश पुलिस के दो वर्दीधारी सिपाहियों को असलहे के साथ नेपाली जनता के विरोध पर वहां की पुलिस ने हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया। दोनों सिपाही किसी अधिकारी को नेपाल सीमा तक छोड़ने गए थे।
लोगों के मुताबिक मंगलवार को दिन में करीब तीन बजे एक पुलिस अधिकारी जिन्हें नेपाल भ्रमण पर जाना था, अपने सुरक्षा गार्डों के साथ सोनौली बार्डर पर गए। फिर बिना किसी रोकटोक के नेपाली सीमा के भैरहवां कस्टम कार्यालय तक पहुंच गए। सुरक्षा कर्मी उन्हें विदा कर लौट रहे थे तो स्थानीय नागरिकों ने उन्हें घेर लिया। पुलिस जीप के साथ असलहों से लैस दो वर्दीधारी सिपाहियों को नेपाल की बेलहियां पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भारतीय सुरक्षा कर्मियों को असलहे के साथ नेपाल में पकड़े जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर बाद किसी तरह दोनों पुलिस कर्मियों को छोड़ा गया। इस संबंध में नेपाल पुलिस के बेलहिया इंस्पेक्टर बीर बहादुर थापा ने बताया कि भारत के दो पुलिसकर्मी सरकारी हथियार के साथ नेपाल में घुस गए थे। जिन्हें स्थानीय नागरिकों के विरोध पर हिरासत में लेना पड़ा। फिर मामला शांत होते ही उन्हें भारत भेज दिया गया।