फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   वन चौकी में मृत मिला वनकर्मी

वन चौकी में मृत मिला वनकर्मी

Sat, 03 Feb 2018 12:22 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
वन चौकी में मृत मिला वनकर्मी
शव

विज्ञापन
पनियरा (महराजगंज)। बांकी रेंज पनियरा के मिठौरा के महुअवां वन चौकी में तैनात वाचर वन शुक्रवार को चौकी में मृत मिला, जिसकी सूचना गांव वालों ने परिजनों व विभाग को दी। सूचना पाकर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

मृत वॉचर श्रीकांत यादव 56 निवासी मिर्जापुर पकड़ी उर्फ रघुनाथपुर थाना श्यामदेउरवा की तैनाती मिठौरा बीट के महुअवां वन चौकी पर हुई थी। आस - पास के लोगों के मुताबिक शुक्रवार को सुबह लगभग 8.15 बजे तक उन्हे अपने कमरे से बाहर नहीं दिखा। आस पास के लोग वाचर के कमरे के पास गए तो दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। कमरे में जमीन पर ही वाचर मृत मिला। लोगों का कहना है कि वाचर जमीन पर ही पुआल बिछा करके सोता था। मृतक की पत्नी चन्द्रावती व पुत्र दिलीप और ईश्वर का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एसओ ओपी चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed