{"_id":"5c922025bdec2214720fabc1","slug":"201553080357-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोर पकडा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चोर पकडा गया
विज्ञापन
फोटो
मोबाइल चोर को जीआरपी ने दबोचा
- पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कई थानों में दर्ज है मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। पुलिस अधीक्षक जीआरपी के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को दिन में जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर दो पर एक युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके बाद से तीन चोरी के मोबाइल बरामद किया गया। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
जीआरपी थानाध्यक्ष मार्कंडेय यादव ने बताया कि बुधवार को दिन में एसआई मानसिंह यादव व कांस्टेबल धर्मेद्र विश्वकर्मा व संजय यादव के साथ संदिग्ध व्यक्ति की जांच पड़ताल किया जा रहा था। उसी दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर एक संदिग्ध युवक के दिखाई पड़ा। जिससे पूछताछ किया गया तो उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल मिले। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में युवक ने अपना नाम सलमान निवासी करबला, थाना तुलसीपुर जिला बलरामपुर बताया। जिसके अपराधिक इतिहास में पता चला कि तुलसीपुर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं लखनऊ के चारबाग सहित अन्य थाना में मुकदमा दर्ज है। पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।