{"_id":"5bba43be867a5514c1146119","slug":"201538933694-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवा झंडा लगाने पर दो समुदायों में मारपीट, 13 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भगवा झंडा लगाने पर दो समुदायों में मारपीट, 13 घायल
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
flag
- फोटो : flag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के पनियरा गांव के बरगदवां टोले में रविवार को भगवा झंडा लगाने के मुद्दे पर दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
बरगदवां टोले के लोगों ने बताया कि कुछ लोग रविवार को गांव में एक जगह भगवा झंडा लगा रहे थे। इस बात की जानकारी होने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई। इसकी सूचना मिलते ही दोनों समुदाय के तमाम लोग एकत्र हो गए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर फेंकना शुुरू कर दिया। फिर क्या था दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। मारपीट में गोबरी (58), कमला देवी (50), मदन राजभर (23), सुनील (18), दिलीप (25) , बदरुद्दीन (25), महंगी (80), रामनयन राजभर (55), कदीरून निशा (50) , तजरुन निशा (14), शकरून निशा (35), अनवारी देवी (60) और श्रवण (20) घायल हो गए। सभी को पीएचसी पनियरा में भर्ती कराया गया। घायलों में श्रवण और मदन राजभर की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस के साथ उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।