फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2.15 lack looted

चाकू मार कर दो लाख पंद्रह हजार की लूट

Thu, 01 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
2.15 lack looted
लूट - फोटो : ब्यूरो
कोल्हुई। बेलवा व मेहदिया चौराहे के बीच खूटहा मोड़ के पास एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को चाकू मार बाइक सवार  बदमाशों ने दो लाख पन्द्रह हजार  की लूट कर फरार हो गए । 
विज्ञापन


कम्हरिया निवासी प्रदीप वर्मा मुड़ीली चौराहे  पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। बुधवार  शाम 4 बजे वह एसबीआई भगीरथपुर से रकम लेकर बाइक से केंद्र पर जा रहे थे। बेलवा और मेहदिया चौराहे के बीच खुटहवा मोड़ पर बाइक सवार  बदमाशोंने उन्हें ओवर टेक कर चलती बाइक पर चाकू मार दिया और रुपयों से भरा बैग लूट कर जंगल की ओर फरार हो गए। लहूलुहान  प्रदीप वर्मा को एंबुलेंस से सरकरी अस्पताल ले जाया गया। सीओ फरेन्दा, थानाध्यक्ष कोल्हुई विनोद कुमार राव मय फ़ोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस छान बीन में लगी हुई है।
विज्ञापन


उचक्कों ने 15 हजार रुपये उड़ाए
महराजगंज। सदर कोतवाली के एक्सिस बैंक के सामने से बुजुर्ग से उचक्कों ने 15 हजार रुपये उड़ा ले गये। मिली जानकारी के अनुसार दयाशंकर शुक्ला एक्सिस बैंक से रुपये निकाले और जैसे सड़क के किनारे पहुंचे। वहां कुछ उचक्के चार पहिया वाहन से खड़े थे। वृद्ध व्यक्ति को देख कर लोगों ने बुलाकर गाड़ी में बैठा लिया। और बात बात में जेब में रखे 15 हजार रुपये निकाल कर चल दिए। उन्होंने इसकी सूचना सदर कोतवाली को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed