{"_id":"5cb4d061bdec22146453896c","slug":"191555353697-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो करोड़ की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो करोड़ की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा सोनौली के श्यामकाट बागीचे के पास से नेपाल जा रहे एक युवक से एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 206 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ छह लाख रुपये कीमत है।
रविवार रात करीब दस बजे एसएसबी कंपनी कमांडर अमित कुमार और सोनौली पुलिस चौकी के दरोगा रविंद्र सिंह हमराहियों के साथ सीमा पर गश्त कर रहे थे। श्यामकाट बगीचे के पास पगडंडी से नेपाल जा रहा एक युवक पुलिस टीम को देखकर नेपाल की तरफ भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से हेरोइन बरामद हुआ। युवक ने नाम सरवन कुमार निवासी ग्राम चड़लहा थाना नौतनवां (महराजगंज) बताया। कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।