{"_id":"5cb37b44bdec22142e74bb66","slug":"191555266372-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में खेत में मिला युवक का शव
शनिवार की रात में घर से दावत पर गया था भरवलिया
अमर उजाला ब्यूरो
घुघली। भरवलिया गांव के सिवान में रविवार को संदिग्ध हालत में एक युवक शव मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
भरवलिया गांव के पास एक खेत में 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। एएसपी आशुतोष शुक्ला, सीओ देवेंद्र कुमार भी पहुंचे। युवक की पहचान 18 वर्षीय अफजल निवासी बैजनाथपुर थाना कोठीभार के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार युवक शनिवार की शाम छह बजे घर से दावत खाने भरवलिया गांव जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। रविवार सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में बाइक और बगल में शव को देखा। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जेब में मिले कागजात के आधार पर उयकी पहचान हो पाई। मां रहीसुन्निशा ने बताया कि बेटा भरवलिया निवासी एक व्यक्ति के घर खाना खाने गया था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। इस संबंध में थानेदार मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की मां ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।