फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म

Sun, 14 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन

घर से भगाकर ले जाने के बाद युवती को दो अन्य युवकों को बेच दिया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी युवक उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद युवती को दो युवकों को बेच कर फरार हो गया। उन दोनों ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से पीड़िता उनकी चंगुल से निकलकर घर पहुंची। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई लेकिन उसकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद पीड़िता न्यायालय की शरण में गई। न्यायालय ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का दो साल पहले एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। 12 मार्च 2018 को युवक ने फोन कर युवती को बुलाया और मंदिर में शादी करने का झांसा देकर घर से भागने की बात कही। युवती आरोपी की बात पर भरोसा कर घर में रखे रुपये एवं अन्य सामान लेकर उसके पास चली आई। जब तक रुपये थे, तब तक तो सब ठीक रहा। उसके बाद आरोपी ने युवती को धोखे से दो अन्य युवकों को बेच दिया। आरोप है कि दोनों ने उसे अज्ञात स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही शारीरिक यातना भी दी। किसी तरह वहां से युवती बचकर घर आई। इसके बाद पूरी जानकारी घर वालों को दी। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि आरोपी उपेन्द्र के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed