{"_id":"5b2001744f1c1ba96e8b7ac5","slug":"191528824180-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 लाख का श्रृंगार का सामान सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
17 लाख का श्रृंगार का सामान सीज
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
cosmetic
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवां के छपवां बाईपास के आगे टोल प्लाजा पर कस्टम ने नेपाल से आ रही पीकअप को रोक कर जांच पड़ताल की तो 17 लाख का विदेशी कास्मेटिक का सामान बरामद हुआ। कस्टम अधीक्षक गोपाल पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर मंगलवार की देर शाम छपवा बाईपास से आगे टोल प्लाजा पर चेकिंग की गई तो एक पिकअप में विदेशी कास्मेटिक का सामान बरामद हुआ। सामान की कीमत करीब 17 लाख है। चालक संतोष निवासी गोरखपुर को हिरासत में लेकर कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं बरामद हुए विदेशी कास्मेटिक सामान को जब्त कर दिया गया है।