{"_id":"5a2e7e6e4f1c1bc5758b84b4","slug":"191512996462-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-काठमांडू मैत्री बस से तस्करी का कपड़ा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली-काठमांडू मैत्री बस से तस्करी का कपड़ा बरामद
Updated Mon, 11 Dec 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भारत-नेपाल के बीच मैत्री समझौते के तहत चलने वाली नेपाली नंबर की बस से एसएसबी ने सरहद पर जांच के दौरान तस्करी के कपड़े बरामद कर सीज कर दिया है।
सोमवार की सुबह करीब आठ बजे दिल्ली से काठमांडू जा रही नेपाली नंबर की बस सोनौली सीमा से होकर नेपाल जा रही थी। बस को सीमा पर एसएसबी के जवानों ने रूटीन जांच के लिए रोक लिया। जांच के दौरान बस में पीछे बने केबिन में कई बंडल कपड़े बरामद हुए। पूछताछ में किसी भी यात्री ने बंडल बंधे कपड़ों की जिम्मेदारी नहीं ली। वहीं, बस चालक व परिचालक भी यह कहकर उसकी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहे कि कपड़े यात्रियों में से ही किसी के हैं। एसएसबी इंस्पेक्टर सोनौली अविनाश कुमार ने बताया कि बरामद कपड़ों को सीज कर कस्टम को सौंप दिया गया है।