फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   केवटहियां में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा टूटी, हंगामा

केवटहियां में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा टूटी, हंगामा

Sun, 14 Apr 2019 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
केवटहियां में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा टूटी, हंगामा
फोटो
विज्ञापन

केवटहियां में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा टूटी, हंगामा
पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग, स्थापित की दूसरी प्रतिमा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर से सटे अमरूतियां गांव के टोला केवटहियां में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा किसी शरारती तत्व ने खंडित कर दी। रविवार सुबह जैसे ही लोगों की इस पर नजर पड़ी तो हंगामा शुरू हो गया। आक्रोशित लोग शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रतिमा खंडित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया। आननफानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाया। इसके बाद दूसरी प्रतिमा स्थापित की गई। कुछ देर बाद लोगों को गुस्सा शांत हो गया।

अमरूतियां गांव के केवटहियां टोले पर रविवार सुबह सात बजे माहौल गर्म हो गया। 10 बजे के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को किसी शरारती तत्व ने खंडित कर दिया था। लोगों ने इस मसले पर जमकर हंगामा किया। यह देख मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस को पसीना आने लगा। थोड़ी ही देर में एएसपी भी पहुंचे। लोगों को समझाने को प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। माहौल को शांत करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो भीड़ कुछ देर में इधर-उधर हो गई। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने आननफानन में डॉ. आंबेडकर की दूसरी प्रतिमा स्थापित कराया। केवटहियां टोले के लोगों ने कुछ युवकों के नाम का जिक्र करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप है प्रतिमा खंडित करने में कुछ युवकों का हाथ है। गांव के जयहिंद, छांगुर निराला, सुशील, रामनरेश, मुकेश, बृजेंद्र आदि ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सदर रामदवन मौर्य ने बताया कि चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद के उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed