फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दुर्घटना--फरेंदा 16-12-46

दुर्घटना--फरेंदा 16-12-46

Sun, 14 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना--फरेंदा 16-12-46
बाजारडीह में सवारी से भरी बस पलटी, 24 यात्री घायल
विज्ञापन

फोटो
सोनौली से गोरखपुर जा रही थी प्राइवेट बस, बाजारडीह के पास हुुआ हादसा
महराजगंज। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर बाजारडीह के पास सोनौली से गोरखपुर जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। शुक्रवार की रात हुई दुर्घटना से अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार 24 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी बनकटी ले जाया गया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शुक्रवार की रात एक प्राइवेट बस सोनौली से सवारी लेकर गोरखपुर रवाना हुई। रात 11 बजे के करीब फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। बस में सवार प्रीती वर्मा (18) निवासी कुसहा कोल्हुई, मंजीत कुमार (15) नौतनवां वार्ड-8, हनजीत (50) नौतनवां वार्ड-8, रामधनी (30) कोल्हुई, एसएसबी जवान ओमवीर सिंह (36) निवासी नौतनवां, सरदार निवासी वार्ड-8 नौतनवां, बृजेश कुमार जायसवाल (33) मानीराम, ज्योति सिंह बाराबंकी थाना रामसनेही, साहिल वर्मा (10) कुसहा कोल्हुई, रेशमी (18) शिवपुरी परसामलिक, शम्सतबरेज शिवपुरी परसामलिक, रविशंकर निराला नगर फरेंदा, संजीव कुमार नईकोट नौतनवां, राजेश कुमार रावत (30) विकासनगर लखनऊ, धर्मेंद्र (28) गाजीपुर, विश्वनाथ (38) नेेपाल, दिलीप शुक्ला (35) सुकरौली गोरखपुर, सुमन थापा (40) नेपाल, रामवृक्ष वर्मा कुसहा कोल्हुई, शाहजहां निवासी शिवपुरी परसामलिक, चंद्रजीत सिंह वार्ड-आठ नौतनवां, जैनेद्र उपाध्याय निरालानगर फरेंदा व एक अन्य घायल हुए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व 100 नंबर पर दी। 108 के जिला कोआर्डिनेटर पीयूष श्रीवास्तव व ब्लॉक कोआर्डिनेटर संतराम यादव ने बताया कि सूचना पाकर तत्काल क्षेत्र के सभी 108 व 102 नंबर की एंबुलेस मौके पर पहुंच कर घायलो को सीएचसी बनकटी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए 15 यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed