फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छात्रा से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज

छात्रा से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज

Fri, 16 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज
छात्रा से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा से हुए दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपरहण, छेड़छाड़ व मारपीट सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बीते दिन

छठ पर्व पर अपनी मां के साथ घाट गई एक छात्रा को एक व्यक्ति हथियार के बल पर अपहृत कर सुनसान स्थान पर लेकर चला गया। आरोप है कि वहां उस व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ छात्रा को मारापीटा और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़, मारपीट व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि छात्रा के पिता की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि छठ पर्व के मौके पर गांव के निकट स्थित छठ घाट पर उसकी बेटी अपनी मां के साथ गई हुई थी। आरोपी ने छात्रा को अपने सहयोगी के साथ असलहा के बल पर अपहृत कर लिया। उसके कई घंटे बाद छात्रा किसी तरह लड़खड़ाते हुई घर पहुंची और परिवार के लोगों को आप बीती बताई। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed