{"_id":"5bbcf7e7867a55281f42fb8a","slug":"171539110887-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध नियंत्रण के प्रगति के बारें में जानकारी लिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध नियंत्रण के प्रगति के बारें में जानकारी लिए
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम और एसपी ने भारत-नेपाल सीमा जायजा लिया
अपराध नियंत्रण के प्रगति के बारे में ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। डीएम अमर नाथ उपाध्याय और एसपी आरपी सिह ने सोनौली में भारत-नेपाल सीमा का जायजा लिया। वाहनों के लाइन तोड़ने के मामले की जांच-पड़ताल की। इसके अलावा कोतवाली का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण के प्रगति की जानकारी ली।
कोतवाली के हिस्ट्रीशीटरों पर हुई कार्रवाई के बारे में पूछताछ की गई। एसपी ने निर्देश दिया कि थाने में आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार किया जाए। कोतवाली परिसर की साफ-सफाई देखने के बाद डीएम एवं एसपी ने कार्यालय व हवालात की स्थिति का जायजा लिया। समस्याओं के निस्तारण की प्रगति ठीक नहीं होने पर कोतवाल को कड़ी हिदायत दी। एसपी ने निर्देश दिया कि रजिस्टर को हमेशा अपडेट रखें। नगर पुलिस चौकी पर पहुंच त्योहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम नौतनवां मदन कुमार, कोतवाल आनंद कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी सतीश कुमार, तहसीलदार नरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।