{"_id":"5b51e6b14f1c1b47748b5fab","slug":"161532094129-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में मौत
Tue, 18 Jun 2019 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
maharajganj
maharajganj
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
दंपत्ति की मौत के बाद रोते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। पुरदंरपुर थाना क्षेत्र के गजपति निवासी तसरूल्लाह (60) और उनकी पत्नी हसनैन (58) की सीमेंट लदे ट्रेलर के नीचे दबने से मौत हो र्गई। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों पूर्वी बाईपास के पास घर जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान महराजगंज से फरेंदा आ रहा ट्रेलर अचानक पटल गया। हादसे में दंपती के साथ मौके पर मौजूद एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुरदंरपुर थाना क्षेत्र के गजपति निवासी तसरूल्लाह (60) और उनकी पत्नी हसनैन (58) गांव के एक व्यक्ति के शादी समारोह में शामिल होने रविवार की शाम फरेंदा पहुंचे थे। वहां से दोनों जब घर जाने को निकले तो सोमवार की सुबह छह बजे पूर्वी बाईपास पर वाहन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान महराजगंज से सीमेंट लादकर फरेंदा आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक वहीं पलट गया। इस हादसे में पति-पत्नी ट्रेलर के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने ट्रेलर के नीचे दबे तीन लोग को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को बाहर निकाला। तसरूल्लाह और उनकी पत्नी हसनैन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गांव की एक महिला निशा (40) गंभीर रूप से घायल थीं। उन्हें लोगों ने सीएचसी बनकटी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे के तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया गया है।