{"_id":"5b4503074f1c1b0d278b5993","slug":"161531249415-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठीभार में बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोठीभार में बालक की मौत
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आया बालक, ग्रामीणों ने लगाया जाम
फोटो।
अमर उजाला ब्यूरो
कोठीभार। सिसवा बाजार के बीजापार में मंगलवार सुबह 9 बजे सात वर्षीय बालक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने सिसवा-सिंदुरिया मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
कोठीभार थाना क्षेत्र के बीजापार निवासी मजदूर दिलीप साहनी के बेटा बिट्टू सुबह 9 बजे के करीब खेलते हुए मुख्य सड़क पर चला गया। इस दौरान सिसवा कस्बे से सीमेंट उतार कर सिंदुरिया की तरफ जा रहे ट्रक ने बालक को टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक को घेर कर चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद ट्रक और चालक को थाने ले जाने लगी। इससे ग्रामीण नाराज हो गए। विरोध में सिसवा-सिंदुरिया मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने व ट्रक चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिस के चालक के खिलाफ कार्रवाई पर आश्वासन पर आधे घंटे बाद जाम समाप्त हो गया। एसओ अरुण कुमार राय का कहना है ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक व चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर सड़क हादसे नें मासूम बेटे बिट्टू की मौत के बाद माता-पिता सदमे आ गए। सिसवा कस्बे के सीमावर्ती गांव बीजापार, आईपीएल चीनी मिल के पास बसा है। गांव निवासी दिलीप साहनी, पत्नी माधुरी दो बच्चों सात वर्षीय बिट्टू व तीन वर्षीय बेटी अनिता के साथ रहते हैं। दिलीप मजदूरी कर परिवार की परवरिश करते हैं।