{"_id":"5946cc5c4f1c1b123b8b4699","slug":"161497812060-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईद पर विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां। एएसपी आशुतोष शुक्ला ने रविवार को नौतनवां थाने में सर्किल के सभी थानों की समीक्षा की। उन्होंने ईद के त्योहार को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी। इस दौरान थानों के कार्य संबंधी अभिलेखों की जांच की और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसने पर जोर दिया। एएसपी ने थाना इंचार्जों और विवेचना अधिकारियों को लंबित विवेचना, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और जनता की तरफ से शिकायती आवेदनों का निस्तारण जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही मादक पदार्थ, विस्फोटक, गोवध, अवैध असलहों, तस्करी, अतिक्रमण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने तथा अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई। भारत नेपाल सीमा पर गश्त बढ़ाने के साथ ही अपराधियों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ईद के त्योहार को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने तथा अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। त्योहार में गड़बड़ी पैदा करने वाले लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसओ सोनौली आरडी मौर्या, बरगदवां एसओ अनिल कुमार सिंह, परसामलिक एसआई विजय शंकर यादव, नौतनवां एसआई अमरजीत यादव, चौकी प्रभारी धर्मेंद गौतम मौजूद रहे।
सीओ सदर ने फोर्स के साथ किया मार्च
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल में ईद के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील स्थानो पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस समय रमजान का महीना चल रहा है जिसको ध्यान में रखते हुए एसपी के निर्देश पर सीओ सदर मुकेश प्रताप सिंह के साथ श्यामदेउरवा पुलिस ने परतावल में गोरखपुर महराजगंज मार्ग पर होते हुए कप्तानगंज पनियरा मार्ग पर और संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए फ्लैग मार्च किया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा श्रीकांत राय, चौकी प्रभारी परतावल अशोक कुमार, एस आई राजेश कुमार मिश्र के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।