फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, दिया ज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, दिया ज्ञापन

Sun, 26 May 2019 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, दिया ज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, दिया ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए निचलौल थाना क्षेत्र के बंदी निवासी ग्रामीणों ने शनिवार को एसपी को ज्ञापन देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का कहना था कि वह बेराजगार होने के कारण रोजगार की तलाश में थे। इसी बीच गोरखपुर के एक युवक ने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर कार्यालय खोल लिया। उसने विदेश जाने के इच्छुक लोगों का पासपोर्ट और रकम जमा कर लिया। अब आरोपी की तरफ से धमकी दी जा रही है कि न तो विदेश भेजेगा और न ही रकम व पासपोर्ट वापस करेगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें जमा रकम व पासपोर्ट की मांग करने पर जानमाल की धमकी भी दी जा रही है। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि इस मामले की शिकायत ठूठीबारी थाने में की गई लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रामनयन, संजय, महेंद्र, दिवाकर, सिराजुद्दीन, औरंगजेब, सलाउद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed