फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पारिवारिक विवाद में युवक ने फंदा लगाया

पारिवारिक विवाद में युवक ने फंदा लगाया

Thu, 27 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में युवक ने फंदा लगाया
फरेंदा। पिपरा विश्वंभरपुर में बुधवार को पारिवारिक विवाद में एक युवक ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। घर के लोगों के शोर मचाने के बाद जुटे गांव के लोगों के प्रयास से युवक को बचाया जा सका। फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा विश्वंभरपुर निवासी रिंकू (25) का बुधवार को परिवार में कुछ विवाद हो गया। इससे नाराज होकर रिंकू ने कमरे का दरवाजा बंद करके गले में फंदा लगा लिया। घर के लोगों के चिल्लाने के बाद गांव के लोग जुटे। गांव वालों के प्रयास से कमरे का दरवाजा तोड़ कर युवक को बचाया गया। घर के लोग गंभीर अवस्था में युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में चीफ फार्मासिस्ट प्रमोद पांडेय ने बताया कि युवक फंदा लगाने के कारण गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed