फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   किशोर की हत्या कर सरसों के खेत में फेंका गया शव बरामद

किशोर की हत्या कर सरसों के खेत में फेंका गया शव बरामद

Thu, 10 Jan 2019 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
किशोर की हत्या कर सरसों के खेत में फेंका गया शव बरामद
किशोर की हत्या कर खेत में फेंका शव बरामद
विज्ञापन

रविवार से ही घर नहीं लौटा था आशीष
अमर उजाला ब्यूरो
बृजमगनंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मटिहनवां टोला अहिरावल पश्चिम गांव के सटे सरसों के खेत में बीते दो दिन पहले घर से गायब युवक की गला रेत हत्या कर फेंका गया शव पुलिस ने बुधवार को बरामद किया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान, अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल व क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। घटनास्थल सहित तमाम बिंदुओं पर जांच कर स्थानीय पुलिस को मामले से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा मटिहनवां टोला अहिरावल पश्चिम गांव के पश्चिम सरसों के खेत में बुधवार की शाम करीब चार बजे एक युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश देखी गई। इसकी सूचना पाते ही थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय मय हमराही मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में मृतक की शिनाख्त आशीष प्रजापति 17 निवासी ग्राम सभा मटिहनवा टोला अहिरावल पश्चिम के रूप में हुई। मृतक युवक के गले व गुप्तांग पर धारदार हथियार से वॉर के निशान थे। पास में ही तोड़कर फेंका गया, उसका मोबाइल भी बरामद हुआ। आशीष के शव देख परिजनों चीखने-चिल्लाने लगे। परिजनों के करुण क्रंदन से लोगों की आँखें नम हो गईं। इस मामले में मृतक के बाबा हरिराम प्रजापति ने बताया कि आशीष बीते रविवार की देर शाम तक गांव के मुख्य मार्ग के पुल पर मोबाइल मे हमउम्र के लड़कों के साथ पिक्चर देख रहा था। देर रात तक जब घर नहीं आया तो फोन किए। उसका मोबाइल बंद मिला। उसकी खोजबीन में पूरा परिवार लगा हुआ था। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही घटना के बारे में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed